एक आम गाड़ी पर “विधायक नरहरपुर" और “भारत सरकार” का बोर्ड लगाकर सड़कों पर घूमना इतना आसान
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर में एक कार अनियंत्रित होकर सीधे बस स्टैंड के ओर जा रही, अचानक भीड़ में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
इस कार पर “विधायक नरहरपुर” लिखा था और गाड़ी में “भारत सरकार” का बोर्ड भी लगा था। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है ,कि न तो नरहरपुर कोई विधानसभा क्षेत्र है ,और न ही वहां का कोई विधायक है। नरहरपुर दरअसल कांकेर विधानसभा का एक ब्लॉक है। ऐसे में कार पर लिखी जानकारी को फर्जी माना जा रहा है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार में बैठे लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,और उनका इलाज जारी है। अभी कुछ दिनों पहले बांसला के आसपास एक बोलेरो गाड़ी पर पुलिस लिखा देखा गया था। और अब विधायक नरहरपुर गाड़ी में लिखा कल भानुप्रतापपुर में देखा गया उसे भानुप्रतापपुर स्थानीय पुलिस के द्वारा कर को जप्ती कर लिया गया है।अब देखना यह है ,कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।


0 Comments
Post a Comment