हाईकोर्ट ने ग्रामसभाओं को जारी किया नोटिस

0

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर ब्लाक के 8 से 9 गाँव और नरहरपुर ब्लॉक के लगभग दो गांवों में बीते दिनों ईसाई मशीनरियो व पास्टरो को गाँव में घुसने पर प्रतिबंध का बोर्ड गांव के बाहर लगाया गया है। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेंद्र भवानी द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया था जिसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने सभी ग्राम सभाओं को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
     दरअसल बीते कुछ दिनों से कांकेर जिले की कई ब्लाक के दर्जनों गांवों में ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर ईसाई मशीनरियों व पास्टरों को गांवों में घुसने पर प्रतिबंध लगाते हुए गांव के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे नाराज होकर ईसाई समुदाय के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए गांवों में लगे बोर्ड को हटाने की मांग किया गया था, बोर्ड नहीं हटाने के कारण छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेंद्र भवानी व उसकी टीम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया है। वहीं उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए समस्त ग्राम सभा को नोटिस जारी कर गाँव में लगे बोर्ड के विषय पर जवाब मांगा है, ग्राम सभा से जवाब मिलने के बाद ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की बात कही है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment