शिव सेना नेता सुखचंद मांडवी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि देश पर जीएसटी थोपने वाली भाजपा जनता से माफी मांगे
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गकोदल,शिवसेना नेता सूखचंद मडावी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि देश पर जीएसटी थोपने वाली भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए ।उल्टे वह जीएसटी कम करने का उत्सव मना रहे हैं। शिवसेना देश के प्रधानमंत्री से प्रश्न करती है कि देश में जीएसटी नाम का जजीया कर लगाया किसने था। जो आप कम कर रहे हैं। आप ही के द्वारा देश पर जीएसटी थोपा गया था। जिसके कारण देश के लाखों उद्योग बंद हो गए। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए ।करोड़ों छोटी दुकानें बंद हो गई ।जनता सड़क पर आ गई और अब आप उसमें नाम मात्र का जीएसटी कम करके अपने हाथ से अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं । आपने जब जीएसटी कम करने की बात कही थी । तब बात आपके मंत्रिमंडल से लीक हो गई।तभी व्यापारियों द्वारा अपने उत्पाद में 10% लगभग बढ़ा दिया गया था। और अब अगर 10% कम भी हो जाता है तो उसमें जनता का क्या फायदा हो रहा है ।देश की जनता आपसे प्रश्न करती है नरेंद्र मोदी जी। जब देश में यूपीए की सरकार थी तब आप जीएसटी का विरोध करते थे । देश की जनता को जीएसटी के घाटे बताते थे ।जैसे आप सरकार में आए आपने भारत देश की जनता के ऊपर जीएसटी थोप दिया। और उस समय आप और आपकी भारतीय जनता पार्टी जीएसटी लगाने के फायदे गिनाने लगी। फिर ऐसा क्या हुआ कि आज कुछ वर्षों तक आपने जनता का हजारों करोड़ रूपया लूटकर अब मात्र कुछ छूट देकर जनता का (सिंपैथी )सहानुभूति लेना चाह रहे हैं ।और इस सिंपैथी बटोरने के लिए आप पूरी भाजपा के साथ-साथ गोदी मीडिया देश के पूरे तंत्र को भी प्रचार में लगा दिए हैं । आपके उत्सव और इस प्रचार कार्य में ही देश की जनता का हजारों करोड़ रूपया खर्च हो जाएगा।शिवसेना प्रश्न करती है नरेंद्र मोदी जी की आप देश पर जीएसटी थोपने के लिए कब माफ़ी मांगेंगे ❓शिवसेना देश की आम जनता से कहती है कि आप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पूछिए कि देश पर जीएसटी लगाया किसने था जो आज आप जीएसटी हटाकर अपने हाथ से अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रहे हैं ।देश पर जीएसटी थोपने वाले ,देश को बर्बाद करने वाले, देश में बेरोजगारी, महंगाई लाने वाली भाजपा, देश में जीएसटी थोपने के लिए देश की जनता से कब माफी मांगेगी।


0 Comments
Post a Comment