पैराडाइज स्कूल में विशेष शिक्षक-पालक-बालक सम्मेलन संपन्न, कैरियर काउंसलर विशाल पांडेय ने किया छात्रों को मोटिवेट
कांकेर। पैराडाइज सी.बी.एस.ई. हायर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शिक्षक, पालक एवं बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएँ अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। सम्मेलन में अभिभावकों को सेकेण्ड यूनिट टेस्ट प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई तथा बच्चों की भाषाई, गणितीय, वैज्ञानिक योग्यता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े बिंदुओं पर विषय शिक्षकों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छात्रों की शारीरिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा, संगीत, नृत्य और कला में रुचि व प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
पैराडाइज स्कूल के प्रबंधन ने बताया कि संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। पाठ्यक्रमीय शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में नियमित रूप से विभिन्न आउटडोर एवं इनडोर खेलकूद, शास्त्रीय एवं वेस्टर्न संगीत-नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज व राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मानव संसाधन के रूप में आगे बढ़ते हैं।
सम्मेलन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलर विशाल पांडेय द्वारा विशेष प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने छात्रों को “जॉब, प्रोफेशन और कैरियर” के बीच अंतर को समझाते हुए कहा कि—
जॉब यानी नौकरी केवल आजीविका कमाने का साधन है।
प्रोफेशन वह क्षेत्र है जिसमें व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी और निपुणता से कार्य करता है जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या वकील।
वहीं कैरियर केवल नौकरी या पेशा नहीं है बल्कि हमारे जीवन की दिशा, उद्देश्य और पहचान तय करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कैरियर का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ रोजगार पाने का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को उद्देश्य देने का मार्ग है। उन्होंने पढ़ाई, कला और खेल को जीवन के तीन मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि इन तीनों का संतुलित विकास ही छात्रों को सफलता की ओर अग्रसर करता है।
इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, एकेडमिक हेड सुनील कुमार पंडा, कोऑर्डिनेटर एम. भुवनेश्वरी सहित विद्यालय के वरिष्ठ व कनिष्ठ शिक्षकों — प्रीति झा, रूबी खान, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, मेधा सेवा, एस. मर्सी, तीरथ साहू, भारती सेठिया, अनिल कुमार ढाके, संगीता भारती, सरिता मिश्रा, शांतिलीना नेताम, रचना शर्मा, लक्ष्मीनारायण नामदेव, अपूर्वा ठाकुर, उज्जवल निर्मलकर, रामेश्वरी साहू, शिखा मेहरा, अवतार सिंह, पार्वती गजबल्ला, पेंकटेश पटेल, रिकी सेठी, अभिनव सिंह, आसीस उथानसिंह, संतोष कुमार ठाकुर, ऐश्वर्या साहू, मनीषा साहू, प्रीति सोरी, तारा चंदेल, प्रतीक सिंह ठाकुर, एंजल इलियास, निशा जयसवाल, नंदनी साहू, पूजा खरे, अंजू बारले, पार्थ ज्योति कलिता आदि का विशेष योगदान रहा।
इस प्रेरणादायक आयोजन से छात्रों व अभिभावकों को शिक्षा के साथ-साथ भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।





0 Comments
Post a Comment