ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0


कांकेर। ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 95 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बी.पी., शुगर, सिकलसेल, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की जांच शामिल रही।



स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की जागरूकता बढ़ाने और उत्साहवर्धन के लिए महिलाओं हेतु रस्सी खींच, कुर्सी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


शिविर के सफल आयोजन में मितानिन साथी भावना गोस्वामी, राजेश्वरी सेन, परमेश्वरी साहू, हेमलता गावड़े, मीनू सिन्हा, चंदिका जैन, बिसरो, उमा भोयर, बस्ती राना आदि का विशेष सहयोग रहा।


ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच के लिए लाभकारी हैं बल्कि सामाजिक एकता और महिलाओं के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment