लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में नल-जल संचालक प्रशिक्षण बैच रद्द, छात्रों में आक्रोश

0


कांकेर। लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में नल-जल संचालक (पंप ऑपरेटर) प्रशिक्षण में शामिल छात्रों ने बैच रद्द किए जाने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें 27 जून 2025 को ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए चुना गया था और वे एक माह तक नियमित रूप से उपस्थित भी रहे।


छात्रों का आरोप है कि 1 जुलाई 2025 को कॉलेज प्राचार्य सुनील नेताम एवं बाबू चंद्रकांत ठाकुर ने अनुपस्थिति का हवाला देते हुए बैच कैंसिल कर दिया और कुछ समय के लिए छुट्टी पर भेज दिया। बाद में 11 जुलाई 2025 को दोबारा छात्रों को बुलाया गया, जहां लगभग 18 छात्र उपस्थित थे और उपस्थिति भी निर्धारित 75% से अधिक रही।


इसके बावजूद 20 सितंबर 2025 को बैच दोबारा रद्द कर दिया गया, जबकि छात्रों का कहना है कि 12 से अधिक छात्रों की उपस्थिति 78% से लेकर 100% तक थी। छात्रों ने इसे प्राचार्य एवं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही बताया है।


छात्रों ने मांग की है कि बैच रद्द करने का निर्णय वापस लिया जाए और उन्हें प्रशिक्षण पूरा करने का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और समय की भरपाई होनी चाहिए।


छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपनी समस्या उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।


समस्त नल-जल संचालक छात्र, लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment