सामरी पुलिस को मिली सफलता महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।
रिपोर्टर सादाब अंसारी
*बलरामपुर,दरअसल मामला इस प्रकार है कि दिनांक 05.09.2025 को आवेदिका/पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 03.09.2025 को मेरे गांव में करमा त्यौहार मना रहे थे तथा उसी का बासी करमा दिनांक 04.09.2025 को मना रहे थे कि शाम करीब 05-06 बजे मैं अपने घर पर थी कि उसी समय गांव के रिस्ते का भतिजा कमलेश नगेसिया मेरे घर आया था, मैं हड़िया बनाई थी, कमलेश को हड़िया पीने के लिये दी, कमलेश पहले से ही हड़िया पीकर आया था हड़िया पीने के बाद मात गया और वही पर चटाई में सो गया था। बगल में हम दोनो पति-पत्नी सोये थे कि रात करीब 12:00 बजे मेरा नींद खुला तो देखी कि कमलेश मेरे साथ गलत काम कर रहा है तब मैं उसे लात मारी और अपने पति को उठाई और कमलेश को मारने लगी तो कमलेश वहाँ से भाग गया। प्रार्थिया के लिखित आवेदन शिकायत पर से आरोपी कमलेश नगेसिया के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी घटना घटित करने के बाद फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना स्टाफ एवं गोपनीय मुखबीर आरोपी के घर एवं गांव के आस-पास में तैनात किया गया था, इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी कमलेश नगेसिया अपने आलू खेत तरफ जंगल में छिप छिपकर रह रहा है सूचना पर तैनात जवानों के द्वारा रवाना होकर बताये स्थान जंगल पर घेराबंदी कर दबिस देकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी को घटना से अवगत कराकर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*
*सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, आर. 184 आदित्य कुजुर, आर. 848 अजय कुमार, आर. 311 दीपक ओहदार एवं आर. 959 नन्दकेश्वर पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।*


0 Comments
Post a Comment