चारामा के नेशनल हाईवे 30 पर खड़ी हुई है, खराब यात्री बस
*बस और पुलिस थाने की दूरी महज 100 मीटर से भी कम*
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
नगर पंचायत चारामा के प्रतीक्षा बस स्टैण्ड के सामने नेशनल हाईवे 30 पर विगत 15 दिनों से एक यात्री बस खराब अवस्था में खड़ी हुई है । जो कि हर क्षण किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित करते हुए दिखाई दे रही है । नेशनल हाईवे 30 रायपुर से सीधे जगदलपुर को जोड़ने वाली बेहद व्यस्त सड़क मानी जाती है । जहां से हर समय बड़े नेताओं और अधिकारियों की आवाजाही होती है । जिसके बाद भी न ही यात्री बस के मालिक गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही स्थानीय प्रशासन । जबकि यात्री बस जहां पर लंबे समय से खराब अवस्था में खड़ी हुई है वहां से पुलिस थाने के बीच 100 मीटर की भी दूरी नही है । दो सप्ताह से व्यस्त हाईवे पर खराब यात्री बस के स्थाई रूप से खड़े रहने के बाद अब लोग यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं । वहीं अब नगर के लोग सड़क दुर्घटना से बचने खराब यात्री बस को हाईवे पर से हटाने मांग कर रहे हैं ।


0 Comments
Post a Comment