साहू समाज कांकेर द्वारा प्रथम बार गणेशोत्सव समितियों के स्वागत हेतु भव्य आयोजन
कांकेर। युवा प्रकोष्ठ साहू समाज कांकेर द्वारा इस वर्ष पहली बार ऐतिहासिक रूप से गणेशोत्सव समितियों के स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन के लिए भव्य मंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ जनों ने सहयोग करते हुए मंच की गरिमा बढ़ाई।
इस दौरान रोशन साहू ने बताया कि प्रचलित कथाओं के अनुसार जिस दिन भगवान भोलेनाथ की लीला से श्री गणेश जी को पुनर्जीवन प्राप्त हुआ, उसी दिन तेली जाति की भी शुरुआत हुई। इसी कारण जिस दिन गणेश भगवान की स्थापना होती है, उस दिन को “तेली दिवस” भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में झाँकी के रूप में गणेशोत्सव समितियों का स्वागत एवं सम्मान साहू समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख समाजजन:
टी.आर. साहू, हलधर साहू, के.आर. गजबल्ला, योगेश हिरवानी, लक्ष्मीकांत साहू, योगेश साहू, गौरीशंकर साहू, नंदकुमार अठभैया, दिनेश साहू, धन्नू साहू, प्रकाश गुरूपांचायन, लक्ष्मीनाथ साहू, बंशी लाल साहू, डी.एस. साहू, एस.पी. साहू, जीतेन्द्र साहू, रूपराम साहू, प्रदीप साहू, भिखम साहू, खेमन साहू, ऐकलेश साहू सहित अनेक समाज बंधु एवं युवतियाँ-छात्राएँ भी मौजूद रहीं।
विशिष्ट अतिथि:
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा. श्री आशाराम नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप जायसवाल, राजा देवनानी, अशोक वालेचा, जयंत अठभैया, योगेश साहू समेत कई अन्य भाजपा के आदरणीय जन इस आयोजन में शामिल हुए।
यह आयोजन साहू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर क्षेत्र में यादगार साबित हुआ।


0 Comments
Post a Comment