कमला नेहरू पब्लिक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न
कांकेर। कमला नेहरू पब्लिक हाई स्कूल शांतिनगर कांकेर में आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 05 सितंबर को होना था, जिसे किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती कमला गुप्ता द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानमंत्री आशीषा कोमरा व उप प्रधानमंत्री खेमांशी पोटाई ने किया। विद्यालय कैबिनेट के अन्य सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों का श्रीफल, कलम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा शिक्षकों द्वारा केक काटकर उत्सव का आनंद लिया गया। शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सिर पर पुस्तक रखकर रैंप वॉक प्रतियोगिता में श्रीमती करुणा गुप्ता प्रथम रहीं। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कु. रुचिका हुरपोंडी और क्विज प्रतियोगिता में श्रीमती मुस्कान गुप्ता एवं चांदनी मंडावी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती कमला गुप्ता, सचिव विवेक गुप्ता, सदस्य श्रीमती मुस्कान गुप्ता, प्राचार्या श्रीमती चांदनी मांडवी, वरिष्ठ शिक्षिका कु. अरुणा यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
शिक्षक दिवस समारोह ने विद्यालय में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना दिया।


0 Comments
Post a Comment