सड़कों पर लावारिस मवेशियों की समस्या से मिलेगी राहत, गौशाला संचालन हेतु समिति का गठन
कांकेर । शहर में सड़कों पर गौ पालकों द्वारा छोड़े गए लावारिस मवेशियों से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई हादसों में जनहानि और पशुहानि भी हो चुकी है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के मार्गदर्शन में संजय नगर वार्ड में गौशाला बनाई गई है, जहाँ फिलहाल 100 से अधिक गायों की देखभाल की जा रही है।
गौशाला को और सुविधाजनक बनाने एवं बेहतर संचालन हेतु बाबा रामदेव मंदिर सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक आशाराम नेताम और नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर समिति का गठन किया गया।
समिति में शामिल पदाधिकारी
संरक्षक – विधायक आशाराम नेताम, अरुण कौशिक, अशोक राठी, राजेश शर्मा
अध्यक्ष – राजगोपाल कोठारी
सचिव – ललित गांधी
उपाध्यक्ष – संजय मंशानी, अजय गुप्ता, निर्मल माहेश्वरी, महेंद्र क्षत्रिय, पद्मिनी साहु, खेमनारायण शर्मा, संतोष जोशी
मंत्री – अखिलेश चंद्रोल, यशवंत सिन्हा, अनूप शर्मा, दिनेश रजक, नीरज खटवानी
महिला प्रकोष्ठ – ज्योत्सना गुप्ता, रीना लारिया, अलका कोठारी
विधि प्रकोष्ठ – राज भारती
समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सड़कों पर छोड़ी गई गायों को उठाकर गौशाला में रखा जाए। यदि निर्धारित समय तक गौ पालक अपने मवेशी वापस नहीं ले जाते हैं तो नियमानुसार उनकी नीलामी की जाएगी और प्राप्त धनराशि गौशाला के रखरखाव में खर्च की जाएगी।
इस अवसर पर पार्षद मंजू सारथी, नरेंद्र साह, गजेंद्र यादव, मुन्ना तिवारी, मीना सारथी, अवधेश लारिया, सपन श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा, सलीम मेमन और नीलकंठ चंदोल भी मौजूद रहे।
यह पहल न केवल सड़कों को मवेशी मुक्त करेगी, बल्कि गौ माताओं के संरक्षण और उनकी उचित देखभाल का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।




0 Comments
Post a Comment