ओबीसी समाज के द्वारा आज कोरर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज किया गया
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
भानुप्रतापपुर कोरर ओबीसी समाज के लोगों द्वारा थाना कोरर में लिखित आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है की फेसबुक अकाउंट के माध्यम से मनोज मंडावी पिता अंजोर सिंह मांडवी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बुदेली का रहने वाला है जिसने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से साहू समाज के संबंध में जाति सूचक अभद्र एवं मर्यादित की अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए फेसबुक के माध्यम से टिप्पणियां की जिससे समाज के लोगों में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ है साथी आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से सर्व समाज धर्म देश एवं राज्य के विभिन्न वर्गों के यहां तक के पत्रकारों के बारे में भी अश्लीलता फैलते हुए भद्दी टिप्पणी किया है जिसे देखते हुए समाज के लोगों द्वारा इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए थाना कोरर में जाकर आवेदन दिया गया है


0 Comments
Post a Comment