दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शामिल होने रवाना हुए कांकेर NSUI के साथी

0


कांकेर। छात्र हित और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ कांकेर जिला NSUI का दल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ।

जिला अध्यक्ष सुमित राय के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल में पूर्व प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र कड़ियाम, जिला सचिव विशाल मिस्त्री, विधानसभा महासचिव रोहन विश्वास, योगेश यादव, नन्द नेताम, उमेश कोमरे, बीरेंद्र टेकाम, जितेंद्र नाग, दिनेश कोर्राम सहित अन्य साथी शामिल रहे।


NSUI नेताओं ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव केवल राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के छात्रों के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। कांकेर से दिल्ली रवाना हुए कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि वे छात्रों के हितों की आवाज़ बुलंद करेंगे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment