भानुप्रतापपुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ का 13वां स्थापना दिवस 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

0


भानुप्रतापपुर/कांकेर।

सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के गौरव, एकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से 13वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

यह भव्य आयोजन हाई स्कूल मैदान, भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.विष्णुदेव साय जी होंगे, वहीं अध्यक्षता सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मा. जगन्नाथ साहू करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मा. अरुण साव, वित्त मंत्री मा. ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री मा. केदारनंद कश्यप, तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मा. किरण देव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन समाज के प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे।


 भूमि पूजन कार्यक्रम भी होगा संपन्न


स्थापना दिवस के अवसर पर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की प्रस्तावित कार्यालय भूमि का भूमि पूजन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

भूमि पूजन का आयोजन अंतागढ़ रोड, नवकार ज्वेलर्स के पास, भानुप्रतापपुर में प्रातः 11:00 बजे से होगा।


इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रीगण, विधायक, और समाज के वरिष्ठजन भूमि पूजन में शामिल होंगे।



 समाज एकता का संदेश देगा आयोजन


कार्यक्रम आयोजक समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों में एकता, जागरूकता और संगठन को सशक्त बनाना है।

समाज के सभी जिलों, ब्लॉकों और गांवों से प्रतिनिधि इस अवसर पर एकत्रित होंगे।

विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और समाज के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


इस आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। स्थल पर मंच, पंडाल, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज के सभी जिलों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।


सर्व समाजिक बंधु, जिला अध्यक्ष, समाज प्रमुख, संभागीय व प्रदेश पदाधिकारी — सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment