नरहरपुर में विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र जांच शिविर आयोजित, 95 मरीजों की हुई जांच

0


कांकेर। अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर 09 अक्टूबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरहरपुर में विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम “Love Your Eyes” रखी गई, जिसे "आंखें अनमोल हैं, अपनी आंखों से प्रेम करें" के संदेश के साथ मनाया गया।



कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर के निर्देशन, जिला नोडल अधिकारी अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. (श्रीमती) सरिता कुमेटी के मार्गदर्शन एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉ. मोनिश सक्सेना, अरविंदो हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से किया गया।


शिविर में विशेष रूप से डायबिटिक रेटिनोपैथी, हायपरटेंसीव रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच की गई। साथ ही दृष्टि की सुरक्षा, दृष्टिहीनता के कारण, उसके बचाव और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।


शिविर में कुल 95 मरीजों की जांच की गई, जिनमें:


मोतियाबिंद: 25


डायबेटिक रेटिनोपैथी: 16


हायपरटेंसीव रेटिनोपैथी: 5


ग्लूकोमा जांच: 1


दृष्टिदोष जांच: 39


अन्य नेत्ररोग जांच: 8



इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी श्री भूपेन्द्र ध्रुव, जिला चिकित्सालय कांकेर के सहायक नोडल अधिकारी श्री मनोज कुमार केशरी, श्री सपन वट्टी, श्री आशीष साहू, श्री योगेन्द्र रामटेके, श्री शम्भू शोरी, श्री विरेन्द्र भास्कर, श्री रविन्द्र नाग (नेत्र सहायक अधिकारी) सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम जिले के सभी विकासखंडों में भी आयोजित किया गया, जिससे आमजन को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करने में सफलता मिली।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment