अतिक्रमण हटाओ, कॉलेज बचाओ — भानुप्रतापपुर SDM कार्यालय का NSUI ने किया घेराव
भानुप्रतापपुर।
शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के परिसर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर आज एनएसयूआई (NSUI) के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। “कॉलेज बचाओ, अतिक्रमण हटाओ” के नारे लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भानुप्रतापपुर SDM कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित राय, प्रदेश महासचिव महेंद्र नायक की उपस्थिति और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कड़ियाम के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है।
छात्रों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण अब कॉलेज में खेल मैदान और पार्किंग स्थल जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की भी मांग की।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित राय ने कहा —
> “कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। यदि शासन-प्रशासन जल्द अतिक्रमण नहीं हटाता, तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
वहीं विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कड़ियाम ने कहा —
> “लगातार एक वर्ष से कॉलेज में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। असामाजिक तत्वों ने पीएमटी कन्या छात्रावास के पास तक घर बना लिए हैं, जिससे छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा
इस अवसर पर कमल तारम, हर्ष ठाकुर, अनुराग शर्मा, भुनेश मंडावी, योगेश यादव, बिरेंद्र टेकाम, दीपका लकड़ा, नंदकुमार नेताम, उमेश कोमरे, जितेंद्र नाग, देवेंद्र नाग, दया सलाम, सुरेश टेकाम, मानसिंह नरेटी, राकेश मंडावी, सुरेश आंचला, अजय उसेंडी, सुखलाल सलाम, रोलिका देहारी, संजना गोलदार, पूजा कोवाची, ऋतु नीरूटी, अमीषा यादव, यामिनी नरेटी, बिंदिया नूरेटी, अश्वंतिन तराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।




0 Comments
Post a Comment