ग्राम सटेली में वन भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर तनाव
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल ग्राम सटेली में वन भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। 8 अक्टूबर को ग्राम सटेली के समस्त ग्रामवासियों ने भानुप्रतापपुर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें वन भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग की गई थी।एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए स्थगन आदेश तहसीलदार को जारी किया था, लेकिन अभी तक तहसीलदार ने सावित्री भुआर्य के लिए स्थगन आदेश जारी नहीं किया गया है। जिससे बिना डर के सावित्री भुआर्य निर्माण कार्य जारी रखा हुआ है ।ग्रामवासियों ने 28 अगस्त 2025 को पट्टा निरस्त करने के संबंध में एसडीएम को आवेदन दिया था। एसडीएम ने समुचित कार्रवाई कर जांच प्रतिवेदन स्पष्ट मत सहित अधिकार अभिलेख के साथ तहसीलदार को 10 दिवस के भीतर एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दी गई थी। लेकिन 25 दिन बीत जाने के बावजूद जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे ग्रामवासियों को तहसीलदार के ऊपर संदेह हो रहा है।ग्रामवासियों का आरोप है कि श्रीमती सावित्री भुआर्य ने अवैध वन भूमि पट्टा बनाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। एसडीएम के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से ग्रामवासियों में आक्रोश है।ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि पट्टा निरस्त और निर्माण कार्य पर प्रशासन के द्वारा रोक नहीं लगाई गईं, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस अवसर पर पीलम नरेटी, बलराम टेपरिया, कृष्णा पटेल, आनंन्द राना, अजय राना, पुनीत ,निर्मला चौरके, उतरा पटेल,ईश्वरी राना,एवं समस्त ग्रामवासी ।



0 Comments
Post a Comment