कांकेर जिला टीम ने ली गौ सेवा की शपथ,राज्य गौ सेवा आयोग के दिशा-निर्देशन में जिले में गौ संरक्षण के नए युग की शुरुआत

0


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में आज रायपुर स्थित सरगुजा कुटीर कार्यालय में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पहुंचे जिला अध्यक्ष, जिला सदस्य एवं विकासखंड अध्यक्षों ने गौ सेवा की शपथ ली और आयोग की नीतियों, शक्तियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेसर पटेल ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ गौ सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा। अब आप सभी संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए गौ संरक्षण एवं संवर्धन के हित में हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।”


कार्यक्रम में पूज्य संतों की उपस्थिति के साथ-साथ आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं राज्यभर से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


कांकेर जिले से शामिल प्रतिनिधि:

कांकेर जिले से जिला अध्यक्ष श्री सोनसाय साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि दल ने शपथ ली। इनके साथ जिला सदस्य श्री महेंद्र क्षत्रिय (कांकेर), श्री किशोर भास्कर (सरोना), श्री उत्तम साहू (चारामा), श्री आकाश सोलंकी (भानुप्रतापपुर), श्री अरुण ठाकुर सहित सभी विकासखंड अध्यक्षों ने कार्यक्रम में भाग लिया।


विकासखंड अध्यक्षों में शामिल रहे:


कांकेर विकासखंड – श्री भावेश आरदे (कोदा गांव)


चारामा विकासखंड – श्री रूपलाल साहू (मैनपुर)


नरहरपुर विकासखंड – श्री चंपू सिन्हा (डुमरपानी)


भानुप्रतापपुर विकासखंड – श्री भगत शांडिल्य


पखांजूर विकासखंड – श्री चितरंजन मंडल (पीवी 26)


दुर्गुकोंडल विकासखंड – श्री श्रवण दुग्गा (शिलपट)


अंतागढ़ विकासखंड – श्री सुरेंद्र पटेल


कांकेर जिलाध्यक्ष श्री सोनसाय साहू ने कहा कि “कांकेर जिले में लंबे समय से गौवंश सड़कों पर भटक रहे हैं और अनेक सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं। अब आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हमारी प्राथमिकता होगी कि जिले में सड़क किनारे बैठे गौवंश के लिए गौधाम की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रखा जाए। गौ संरक्षण केवल सेवा नहीं, बल्कि आजीविका का भी माध्यम है  ‘गाय ही आय है’ इस सोच के साथ कांकेर जिला गौ संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।”


कार्यक्रम का समापन गौ सेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा जिलेवार योजनाओं की रूपरेखा तय कर एवं आगामी कार्य योजना प्रस्तुत करने के साथ किया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment