शताब्दी शंखनाद:- पथ संचनल का जगह - जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
आरएसएस ने जनक नगर बस्ती का अंतिम पथ संचलन किया
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर शहर में जनक नगर बस्ती का पथ संचनल आयोजन किया गया था।इसी में कांकेर नगर के जनक नगर बस्ती का 14/10/25 को पथ संचलन किया गया। संचलन का समापन श्री देवभूमि राजापारा श्रीराम जानकी मैदान में किया गया और बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कोरर ( जामपारा) काशी प्रसाद तिवारी और कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमान देवेंद्र जैन जी वरिष्ठ अधिवक्ता व अध्यक्ष जैन समाज थे।बस्ती और नगर से बडी संख्या में अनुसांगिक संगठन से लोगों ने भाग लिया। पथ संचलन का जगह - जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 14 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे मेलाभाठा मैदान से संचलन आरम्भ हुआ।
ध्वज प्रणाम कर गैस एजेंसी,नया बस स्टैंड, डिपो ,संघ कार्यालय, सिटी सेंटर,संतोषी मंदिर, कोमल देव अस्पताल,जैन मन्दिर, बालाजी मंदिर होते श्रीराम जानकी मैदान में पहुँची।पथ संचलन में मुख्य रूप से रामचरण कोराम,संजय कुंभकार,टेश्वर जैन आदि शामिल हुए। पथ संचलन में मुख्य रूप से राजापारा, टिकरापारा, अघननगर वार्ड के स्वयंसेवक शामिल हुए।पथ संचलन का जगह जगह पर स्वागत हुआ। विजय बुक इटोल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी नया बस स्टैंड,विजय फोटो ,संघ कार्यालय मातृ शक्ति अघननगर ,पटेल पान के पास नीलू तिवारी सहित अन्य लोगो ने मेडिकल के पास पार्षद मीरा सलाम, पार्षद शकुंतला जैन अमिता यादव पार्षद चित्ररेखा जैन,भारत माता के पास पप्पू गोश्वामी,स्वामी शयामा नगर मातृ शक्ति विवेकानंद चोंक सरला सोनी,लक्ष्मी बेसरा,पुलीस लाइन मोनिका नेताम ,जैन मंदिर अजय जैन,नीम चौक लक्ष्मी देहरी लक्ष्मी ठाकुर,संगीता यादव, सुरेखा यादव, लक्ष्मी नारायण मंदिर कनक देव,शारदा ठाकुर,नीलिमा चौहान सहित अन्य ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में बस्ती पालक राजेश्वर यादव,बस्ती प्रमुख सागर देव,जिला संघ चालक बालकृष्ण तोमर,सरकार सिंह ठाकुर पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा,भारत मटियारा मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,पूर्व सांसद मोहन मंडावी,टिकेंद्र प्रताप दुग्गा, धर्मेंद्र देव,राजेश यादव,मनीष गुप्ता,वीरेंद्र श्रीवास्तव,राजा ठाकुर,रंजीत रजक,गोलू तिवारी,नीलकमल मटियारा,शामिल हुए।



0 Comments
Post a Comment