सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के स्टाफ असुरक्षित।
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में कार्यरत स्टाफ रात्रि में खुद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कारण यह है, कि रात्रि स्टाफ नर्स के अलावा कोई भी जिम्मेदार ड्यूटी पर नहीं रहते हैं।
रात्रि अक्सर शराबियों से स्वास्थ्य कर्मियों से हमेशा झड़प होती है।
स्टाफ कर्मियों ने बताया कि जिन डाक्टरों की ड्यूटी रहती है, वे रात्रि में अपने कमरे में चले जाते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मरीजों के साथ पहुंचे शराबियों से खतरा महसूस कर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। रात्रि में पेट्रोलिंग और दिन में एक पुलिस स्टाफ की तैनाती हो। पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।


0 Comments
Post a Comment