आमाबेड़ा के सुकलापाल बाँध के मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों का हुआ एक्सीडेंट
रिपोटर रमेश टंडन
लोकेशन आमाबेड़ा - *आमाबेड़ा थाना अंतर्गरत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से महज दो तीन किलोमीटर की दूरी पर दो बाइक सवार युवकों का आज शाम से अंतागढ केशकाल् रोड पर जिसे सुकलापाल गाँव बाध मोड़ के नाम से भी जाना जाता है ! जहाँ पर अंधा मोड़ आने के कारण बाइक अनियत्रित होकर दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गये है! दोनों युवकों का प्राथमिक ईलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेड़ा मे 108 वाहन के द्वारा लाया गया जहाँ पुलिया प्रशासन की टीम के सामने ईलाज जारी है! CG top न्यूज रिपोटर् रमेश टंडन को फोन के सबसे पहले दुर्घटना की सूचना राहगीर श्री अंजनू नेताम् के माध्यम से सूचना मिली जिसे गंभीरता एवं तत्परता से मौके पर जाकर जख्मी युवको को प्राथमिक ईलाज हेतु 108 को एवं पोलिस थाना प्रभारी को सूचना देते हुए घटना की जानकारी दिया गया ! पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का हालत गंभीर हालत में जखमी था और एक नाबालिक युवक का बांया हाथ में फेकचर् हो गया है अच्छी बात यह है कि दोनो की हालत खतरे से बाहर है युवकों नाम इस प्रकार से है दिनेस कुमार पिता रामचंद्र सलाम उम्र 12 वर्ष दूसरा जो कि ज्यादा जख्मी हालत में जो लड़का नज़र आ रहा उसका नाम पता कुछ इस प्रकार है सुख राम पिता चैन सिंग सलाम उम्र तीस वर्ष निवासी ग्राम कोकोडा जुंगा नार थाना उरदाबेड़ा जिला कोंडागाँव के निवासी हैं! आमाबेड़ा से सी जी टॉप न्यूज के लिए रमेश टंडन की रिपोर्ट*


0 Comments
Post a Comment