भानुप्रतापपुर थाने के प्रभारी पर मारपीट के आरोप, समाज ने की कार्रवाई की मांग

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर ग्राम मुल्ला निवासी मुकेश कोरेटी ने आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की रात जुआ खेलने के आरोप में हिरासत के दौरान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख व दो आरक्षकों ने थाने में उसकी पिटाई की।

इस घटना के विरोध में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ने पुलिस अधीक्षक कांकेर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों के निलंबन, निष्पक्ष जांच और पीड़ित को चिकित्सकीय सुविधा व सुरक्षा देने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment