भानुप्रतापपुर में सिंधी समाज का आक्रोश: अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर, क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के खिलाफ और उनके इष्ट देव झूलेलाल भगवान के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भानुप्रतापपुर सहित पूरे प्रदेश में सिंधी समाज आक्रोशित है। समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सिंधी समाज के अध्यक्ष विशाल आहूजा ने कहा कि अमित बघेल द्वारा भगवान झूलेलाल के प्रति की गई टिप्पणी ने समाज की धार्मिक भावनाओं को गहराई से आहत किया है। उन्होंने कहा —हमारे आराध्य देव का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि विजय अग्रवाल ने कहा कि अमित बघेल की टिप्पणियाँ समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने की कोशिश हैं।हमारा देश विविधताओं में एकता का प्रतीक है। किसी भी समाज या धर्म के प्रति अपमानजनक शब्द अस्वीकार्य हैं।
*पुलिस ने कहा – जांच जारी*
भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि समाजजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


0 Comments
Post a Comment