चारामा के ठाकुर राम कश्यप बने कांकेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
कांकेर। जिले के चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने जिले में होने वाले कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने जिलेभर के कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें भी एक बार जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाए।
श्री कश्यप ने कहा —
> "मेरे कांग्रेस के सभी साथियों, भाईयों और बहनों से अपील करता हूं कि मैं भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का दावेदार हूं। मैं ठाकुर राम कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चारामा, आप सभी प्रकोष्ठों, ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, पीसीसी पदाधिकारियों, वर्तमान विधायकगणों और वरिष्ठ नेताओं से निवेदन करता हूं कि मुझे भी एक अवसर दें ताकि मैं संगठन को और मजबूत कर सकूं।"
उन्होंने आगे कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्यरत रहे हैं और आगे भी उसी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
ठाकुर राम कश्यप ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा —
> "मैं एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में आप सभी से निवेदन करता हूं कि मुझे समर्थन देकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। कांग्रेस की सेवा मेरा उद्देश्य है।"
अंत में उन्होंने नारा दिया
“जय कांग्रेस, जय जोहार, जय छत्तीसगढ़”


0 Comments
Post a Comment