शराब दुकान हटाने ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित...प्रदर्शन करने की तैयारी
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर से लगे बसंत नगर में अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने के लिए ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर कुछ दिनों पहले ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर व आबकारी विभाग में आवेदन दिया गया था,लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है, जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा आज गांव में बैठक कर प्रदर्शन करने की तैयारी किया जा रहा है।
शराब दुकान न हटे इसके लिए कई लोगों द्वारा राजनीति भी किया जा रहा है।
बसंत नगर के ग्रामीणों ने कहा शराब दुकान हटाने के लिए आवेदन दिए तो हमारे घर तोड़ने की शिकायत हो गई ,शराब दुकान को अगर बसंत नगर से नही हटाया जाता है, तो सभी बसंत नगर के समस्त ग्रामवासी मिलकर उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी में है।


0 Comments
Post a Comment