स्कूल जतन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस से जुड़े ठेकेदारों पर उठी उंगली नरोत्तम चौहान

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित “स्कूल जतन योजना” में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ है कि योजना के तहत विद्यालयों के मरम्मत, रंग-रोगन, टाइल्स, फर्नीचर और भवन सुधार कार्यों में भारी वित्तीय गड़बड़ी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन ठेकेदारों को कार्य का जिम्मा सौंपा गया है, वे सभी कांग्रेस संगठन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई, कच्चे, संबलपुर, भानबेड़ा और कोरर मंडल अध्यक्ष सहित वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद के साझेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। आरोप है कि इन पदाधिकारियों ने सरकारी धन का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का गबन किया है।

इस मामले में पहले भी जांच की मांग उठ चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि स्कूल जतन योजना का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना था, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे अपनी जेब भरने का साधन बना लिया। यह शिक्षा के मंदिरों को कलंकित करने वाला अपराध है।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन-प्रशासन इस मामले में कार्रवाई नहीं करता, तो पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment