भानुप्रतापपुर में सरकार के करोड़ों की जमीन पर रसूखदारों का कब्जा,बिना दस्तावेज के खेला जा रहा है खरीदी बिक्री का खेल
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर में अवैध कब्जा करना बेचना कोई नई बात नहीं है कुछ कब्जाधारी पहले निवास के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा करते हैं फिर मौका देखकर उसे मोटी रकम में किसी दूसरे को बेच देते है आज हम बात कर रहे हैं दल्ली रोड फॉरेस्ट नाका के सामने जहां कुछ रसूखदार व्यापारियों और एक फॉरेस्ट के डिप्टी रेंजर के द्वारा अवैध रूप से कब्जा घर वा कॉम्प्लेक्स बनाया है फिर बाद में उस कॉम्प्लेक्स को दूसरे व्यापारी को किराए चढ़ा दिए हैं मजे की बात तो यह है कि जितने भी कब्जाधारी हैं वह मूलतः भानुप्रतापपुर की निवासी नहीं है सभी कब्जाधारी ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं जो पैसे के दाम पर अच्छे खासे सरकारी जमीन को कब्ज़ा कर बैठे है ।
वही दूसरे तरफ जब भी कोई गरीब व्यक्ति अपने रहने के लिए कोई जमीन में कब्ज़ा करता है तो नगर पंचायत से लेकर राजस्व विभाग तक इतनी गंभीरता से कार्यवाही करते है जैसे राजस्व विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों में राजा हरिशचंद्र की आत्मा आ गई हो ।


0 Comments
Post a Comment