कांकेर जिले में अति बारीश से फसलों को भारी नुक़सान फसलों की मुवाजा व फसल बीमा का लाभ किसानों को मिले -हरेश चक्रधारी

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

आम आदमी पार्टी नेता हरेश चक्रधारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांकेर जिले में लगातार बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुक़सान हो रहा है जिससे किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है मुख्य फसल धान का संग्रहण नहीं कर पा रहे हैं धान का फसल बहुत खराब हो रहे हैं सरकार को धान व अन्य फसलों का सर्वे कर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि व फसल बीमा देना चाहिए किसान बारिश के फसलों के लिए बैंकों से लोन लेकर बडी मेहनत से फसलों का पालन पोषण कर फ़सल तैयार किया है लेकिन अंत में बेमौसम अति बारीश ने मेहनत पर पानी फेर दिया जिससे मेहनतकश किसानों कि मांथे पर चिंता की लकिर छा गई है आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि व फसल बीमा राशि का लाभ दिलाकर किसानों कि मांथे की चिंता को दुर करें।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment