नगर पंचायत भानुप्रतापपुर: पीएम आवास योजना के तहत 240...हितग्राहियों के खातों में ₹5.42 करोड़ हस्तांतरित

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

 नगर पंचायत भानुप्रतापपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की गई है। नगर पंचायत ने अब तक क्षेत्र के कुल 240 पात्र हितग्राहियों को 542.04 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया है। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, यह पूरी राशि प्रणाली के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हुई है और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

योजना के अगले चरण में 19 अतिरिक्त हितग्राहियों को अनुदान राशि देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालय को बिल भेज दिए गए हैं। आधिकारिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होते ही इन हितग्राहियों के खाते में भी राशि जमा कर दी जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment