धर्मनगरी संबलपुर में 3 दिवसीय मानस गान सम्मेलन 22 दिसम्बर से

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर* 

धर्म जागृति सेवा समिति संबलपुर के तत्वाधान में मानस सम्मेलन का आयोजन विगत 19 वर्षो से मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में इस वर्ष भी तीन दिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 21 दिसंबर को कलश से प्रारंभ होगी, एवं 22 दिसम्बर से 24 दिसंबर तक मानस सम्मेलन का आयोजन धर्मनगरी संबलपुर में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी में समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य जोर शोर से जुटे हुए हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण टेकाम, उपाध्यक्ष श्री गजानंद सिंह ठाकुर, श्री केशव यादव, सचिव मुन्नालाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बलराम भूआर्य ने बतलाया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रथम दिवस पर शुरूआत में जय भवानी मानस मंडली डौंडी द्वितीय दिवस पर शुरूआत करने वाली टीम शिवशक्ति महिला मानस मंडली सराईपारा संबलपुर एवं तृतीय दिवस शुरूआत करने वाली टीम जय बजरंग मानस परिवार गढ़बसला की प्रस्तुति रहेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment