मनरेगा खत्म करने की दिशा में मोदी सरकार — सुनाराम तेता

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुनाराम तेता ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीब और मजदूर वर्ग के लिए संजीवनी के समान था, जिसे अब नए कानून के नाम पर कमजोर किया जा रहा है।

तेता ने कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं बल्कि ग्रामीण परिवारों को 100 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाला कानून है। इसके बदलाव से ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ेगी और मजदूरों को रोजगार के लिए भटकना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलकर पैसा और समय दोनों की बर्बादी की जा रही है।

उन्होंने महात्मा गांधी का नाम हटाने पर भी सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के अधिकारों पर हो रहे इस हमले का पुरजोर विरोध करेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment