मतांतरित व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकालने की बात पर अड़े ग्रामीण
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
आमाबेड़ा के पास बड़े तेवड़ा गांव में मतांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर फिर जमकर विवाद हो गया। इसके चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
दरअसल जिस मतांतरित व्यक्ति की मृत्यु हुई वह गांव के सरपंच का पिता है। सरपंच भी मतांतरित हो चुका है और चोरी छिपे गांव में ही शव को दफन करवा दिया है । सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव दफन करने का जमकर विरोध भी किया।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हो पाया और ग्रामीण अपने घर लौट गये। हालांकि अभी भी ग्रामीण मतांतरित व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकालने
की बात पर पहुंचे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता व ग्रामीण अड़े हैं। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़े तेवड़ा के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार की शाम करीब सात बजे
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रजमन सलाम ने अपने मृत पिता का शव सोमवार को सुबह गांव में ही चोरी छिपे दफना दिया। शव दफन के दौरान गांव व आसपास के मतांतरित लोगों को बुलाया लेकिन गांव के लोगों को
जानकारी नहीं दी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये। शव दफन की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध किया। घटना की सूचना पर दल बल के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिससे माहौल और उग्र हो गया।



0 Comments
Post a Comment