राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रहे,जितेन्द्र बेंजामिन को राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किया गया

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

क्षेत्र के युवा समाजसेवी जीतेन्द्र बेंजामीन को कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी आदेश के साथ उनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से घोषित की गई।

काफी समय से कांग्रेस सेवादल के साथ सक्रिय रूप से जुड़े जीतेन्द्र बेंजामीन की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद जीतेन्द्र बेंजामीन ने

 कहा कि सेवादल के मूल सिद्धांत

राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना

उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वे पूरे मनोयोग से काम करेंगे।

कांग्रेस सेवादल ने अपने जारी बयान में कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में शामिल कर संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है। जीतेन्द्र बेंजामीन की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment