कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भानुप्रतापपुर में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
आज काँग्रेस का140वां स्थापना दिवस मनाया गया।भानुप्रतापपुर ब्लॉक के सभी 6 मंडलों में महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी के तहत चल रहे कार्यों में कांग्रेसी पहुँच कर श्रमदान भी किया साथ ही विश्व पूजित बापू गाँधी के नाम से चल रहे इस काम के नाम से गाँधी जी का नाम हटाने की भाजपा सरकार के कुत्सित प्रयास की जानकारी भी मजदूरों को दी जिससे मजदूरों के चेहरे पर क्रोध तथा आक्रोश दिखा।
आज इस दिवस पर विधायक कार्यालय,निवास में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी की उपस्थिति में पार्टी का झंडा भी फहराया गया।
जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबल पाढ़ी ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता,परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींढसा, गोपाल राठी,आई टी सेल लोकसभा अध्यक्ष नमन जैन ,पार्षद नरेंद्र कुलदीप,मोहन मांडवी,श्याम शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण डोंगरे ,सीमा सेनगुप्ता ,हितेश तिवारी, बिल्लू योगी,रवि दुग्गा,रवि साहू,नारद चालाकी,ललित यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


0 Comments
Post a Comment