भानुप्रतापपुर: ग्राम बोगर के ग्रामीण सरपंच के नेतृत्व में तहसील पहुंचे, अतिक्रमित भूमि मुक्त कराने की उठी मांग

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 ग्राम बोगर के ग्रामीण सरपंच के नेतृत्व में आज तहसील कार्यालय पहुंचे और वनकर्मी द्वारा पाटदेव से लगी भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि ग्रामीण उपयोग से जुड़ी है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द जांच कर अतिक्रमण हटाने तथा संबंधित वनकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment