सरकार किसी की भी हो, रेत माफिया बेखौफ...जिले में अवैध रेत उत्खनन चरम पर, चैन माउंटेन मशीनों से नदियों का सीना चीरा जा रहा

0

 


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

सरकार और सत्ता चाहे किसी की भी हो, जिले में रेत माफियाओं के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आधी रात को नदियों का सीना चीरकर रेत की खुलेआम चोरी की जा रही है। चारामा और दुर्गुकोंदल के बाद अब अंतागढ़ ब्लॉक भी अवैध रेत उत्खनन का नया गढ़ बनता जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की नाक के नीचे रात के अंधेरे में चैन माउंटेन जैसी भारी मशीनों से नदियों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी खामोशी ओढ़े हुए हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment