भानुप्रतापपुर संबलपुर डिपो क्षेत्र में तोता तस्करी का गोरखधंधा, वन विभाग की लापरवाही से बढ़ रहा खतरा

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 क्षेत्र के संबलपुर स्थित बस डिपो व गोला डिपो के आसपास तोता तस्करी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। जानकारी के अनुसार बड़े–बड़े झारों से तोतों के बच्चों को पकड़कर प्रतिव्यक्ति लगभग 1000 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि वन विभाग इस गंभीर मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्कर बड़े-बड़े पेड़ों पर चढ़कर घोंसलों से तोतों के बच्चे निकालते हैं। इस दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं और पेड़ों से गिरकर लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहा है।

वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत तोता पकड़ना, बेचने और खरीदने—तीनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद खुलेआम चल रही इस गतिविधि से न केवल वन्यजीव संरक्षण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तत्काल सख्त कार्रवाई, निगरानी बढ़ाने और तस्करी में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment