कांग्रेस जिला कांकेर के नव नियुक्त अध्यक्ष बसंत यादव का प्रथम नगर आगमन, कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

कांग्रेस जिला कांकेर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बसंत यादव के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से सक्रिय होकर जनता के बीच निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास के बल पर ही कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास पुनः जीत सकती है।

सभा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार ठाकुर, अमृत संचेती, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर, नंदू राठी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष नमन झावक जैन, ब्लॉक कोषाध्यक्ष गोपाल राठी, मनीष टेम्पा, योगी राजेश तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश यदु सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी कृष्णा टेकाम, चेतन मरकाम, अमर कचलाम, गुरदीप सिंह ढींदसा, श्याम शुक्ला, जीतेन्द्र बेंजामिन, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment