उन्नाव गैंगरेप के दोषी कुलदीप सेंगर के खिलाफ कांकेर में युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च, न्याय की मांग

0


कांकेर | पखांजूर

उन्नाव गैंगरेप मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ आज कांकेर जिले में युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांकेर राजेंद्र दुबे (राजू) के नेतृत्व में पखांजूर ब्लॉक एवं मंडल युवा कांग्रेस द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया।



कैंडल मार्च के दौरान भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कोई औपचारिक विरोध नहीं, बल्कि सत्ता को दी गई चेतावनी है कि यदि अपराधियों के साथ खड़े रहेंगे तो जनता सड़कों पर उतरकर सवाल भी पूछेगी और जवाबदेही भी तय करेगी।


वक्ताओं ने कहा कि इंसाफ को दबाया नहीं जा सकता, और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी राजनीतिक संरक्षण के बिना सख्त सजा मिलनी चाहिए।


इस विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांकेर राजेंद्र दुबे (राजू), अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मल्लिक (मिठू), पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, पूर्व नगर पंचायत पार्षद अमर मंडल, जिला संयोजक राजा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र की आम जनता मौजूद रही।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने कैंडल जलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसे अपराधों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment