ब्रेकिंग न्यूज़ | कांकेर .नेशनल हाइवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत

0


कांकेर। चरामा–रतेसरा मार्ग पर नेशनल हाइवे-30 में आज तड़के करीब 3:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सवार कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक का आयशर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।


हादसे के कारण नेशनल हाइवे-30 पर लंबा जाम लग गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस टीम और प्रशासनिक अमला जेसीबी व अन्य मशीनों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने में जुटा हुआ है।


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर एक युवक की कार की टक्कर से मौत हुई थी, जिससे इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा की बताई जा रही है।।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment