शिव सेना प्रदेश महासचिव चन्द्र मौली मिश्रा के द्वारा सुभाष चन्द्र बोस एवं बाबा साहब ठाकरे जी की जंयती पर गरीबों को वस्त्र, अन्न,फल वितरित कर मनाया गया
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में भारत देश के आजादी के नायक आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस एवं हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में कई आयोजन किये जा रहे हैं ।कहीं भंडारा कराया जा रहा है। कही गरीबों को अन्य वस्त्र भेंट किए जा रहे हैं। कहीं अस्पतालों में मरीजों की सेवा कर उन्हें वस्त्र, दवाइयां, फल फूल भेंट किया जा रहा है। एवं दीन दुखियों की सेवा किया जा रहा है। इस अवसर पर शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में यह संकल्प लिया गया कि जिस तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लड़कर भारत देश को आजादी दिलाई ।जिस तरह शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट ने हिंदुत्व की लड़ाई लड़कर हिंदुओं को पूरे राष्ट्र एवं विश्व में एक पहचान दिलाई उसी तरह शिवसेना के कार्यकर्ता भी अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए राष्ट्र को एक नई दिशा देंगे एवं पूरे विश्व में हिंदुत्व का पताका फहराएंगे। इस अवसर पर शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं बालासाहेब ठाकरे के तेलचित्र की पूजा कर उन्हें माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं बालासाहेब ठाकरे की जयंती मनाया गया इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को अन्न ,वस्त्र ,फल ,फूल भेंट किया गया। एवं सदैव नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं बालासाहेब ठाकरे के पद चिन्ह पर चलते हुए भारत देश की सेवा करने का संकल्प लिया।


0 Comments
Post a Comment