कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से की मुलाक़ात
रामायणी सांसद के नाम से प्रसिद्ध कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने आज दिनांक 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से सौजन्य मुलाक़ात की।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने श्री मोहन मंडावी जी द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुलाक़ात के दौरान धार्मिक, राजनीतिक, क्षेत्रीय विकास तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस भेंट के अवसर पर श्री मोहन मंडावी जी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को श्रीरामचरितमानस ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर शिवनाथ ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष गुप्ता जी साथ उपस्थित रहे।


0 Comments
Post a Comment