भानुप्रतापपुर प्रीमियम शराब दुकान खुले दो दिन भी नहीं हुए, नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है

0


 *TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर नगर में नई खुली प्रीमियम शराब दुकान को अभी दो दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और दुकान के सामने ही खुलेआम शराब सेवन शुरू हो गया है। यह सीधा-सीधा आबकारी नियमों की अवहेलना है।

सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों पर है—जब दुकान के ठीक सामने नियम टूट रहे हैं, तो निगरानी कहां है? क्या यह सब अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है या जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं?

सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नजर नहीं आई।

सवाल साफ है—क्या प्रीमियम दुकान के नाम पर नियमों को भी प्रीमियम छूट दे दी गई है?जब शुरुआत ही ऐसी है, तो आने वाले दिनों में हालात क्या होंगे—यह सोचकर ही लोग चिंतित हैं।

इस विषय में भानुप्रतापपुर के आबकारी निरीक्षाक रेणुका मरकाम से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया,तो उनके द्वारा बताया कि प्रीमियम वाइन शॉप पंजीकृत मंदिर के 100 मीटर के दायरे में नहीं खोला जा सकता। जबकि प्रीमियम वाइन शाप के बाहर लोग खुले आम शराब पीते नजर आ रहे हैं ।इस विषय पर पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा गया,कि ऐसा किया जाता है ,तो कार्रवाई की जाएगी। एवं उन्होंने बताया कि मैं बाइट देने के लिए अधिकृत नहीं हूं। इसके लिए हमारे उच्च अधिकारी कांकेर से अधिक जानकारी के लिए कांकेर डी यो से संपर्क करे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment