अवैध रेत उत्खनन के विरोध में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, माइनिंग अधिकारी को “बेशर्म का फूल” देने की तैयारी

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके, जिम्मेदार माइनिंग अधिकारी द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आम जनता सहित जनप्रतिनिधियों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।

प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पंकज राज वाधवानी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे एवं विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु ने प्रेस के माध्यम से बताया कि माइनिंग विभाग की लापरवाही और उदासीन रवैये के विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जिले भर के जनप्रतिनिधि बहुत जल्द माइनिंग अधिकारी को “बेशर्म का फूल” भेंट कर प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित करने की तैयारी कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रतीकात्मक विरोध प्रशासन का ध्यान अवैध रेत उत्खनन जैसे गंभीर और जनहित से जुड़े मुद्दे की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो युवा कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment