हमने बनाया है हम ही संवारेंगे – राजा पांडेय
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
कांकेर जिला भाजपा महामंत्री राजा पांडेय ने कहा संबलपुर
–भानुप्रतापपुर–कांकेर 48 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 130 करोड़ की स्वीकृति स्वागत योग्य है पिछले कई वर्षों से सड़क की स्थिति जर्जर थी जिसके लिए निरंतर सम्माननीय प्रभारी मंत्री अरुण साव जी से मांग की जा रही थी केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा 130 करोड़ सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई जिससे जिला मुख्यालय और राजधानी जाने के लिए समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा भाजपा की सरकार में ही बड़े बड़े निर्माण देखने को मिलते है हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते है जिन्होंने उच्च प्राथमिकता में रखकर स्वीकृति प्रदान की ,ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही पूर्व सांसद मोहन मंडावी जी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मिलकर इस विषय को रखा था, जल्द ही सड़क निर्माण प्रारंभ होगा


0 Comments
Post a Comment