प्रीमियम शराब दुकान का विरोध: कांग्रेस ने झुनियापारा में किया जोरदार प्रदर्शन

0


कांकेर।

शहर के ज्ञानी ढाबा के पास झुनियापारा क्षेत्र में खोली गई प्रीमियम वाइन शॉप के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने वार्डवासियों के साथ मिलकर शराब दुकान के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकजुट होकर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे।


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर शराब दुकान हटाने की मांग की और इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को शराब में डुबोने का काम कर रही है, जिससे खासकर युवा वर्ग तेजी से नशे की लत का शिकार हो रहा है। उनका कहना था कि सरकार न तो बेहतर शिक्षा दे पा रही है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं, बल्कि हर गली-मोहल्ले में शराब दुकान खोलकर आम जनता की परेशानियां बढ़ा रही है।


कांग्रेस ने बताया कि झुनियापारा में जिस स्थान पर प्रीमियम शराब दुकान खोली गई है, उसके आसपास स्कूल, कोचिंग सेंटर और मंदिर स्थित हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से बच्चों की पढ़ाई, धार्मिक वातावरण और सामाजिक शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आबकारी नियमों के बावजूद आबादी वाले क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के पास शराब दुकान खोलना अनुचित बताया गया।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन इस प्रीमियम शराब दुकान को हटाने पर ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर सहित तरेंद्र भंडारी, मनोज जैन, यासीन कराणी, मिथलेश शोरी, अजय रेणु, सरजू शोरी, लोमेन्द्र यादव, रोमनाथ जैन, अजय भासवानी, गीता भास्कर, रमाशंकर दर्रों, लक्ष्मी सहारे, दीपक शोरी, ओमप्रकाश देवांगन, इसहाक अहमद, लक्ष्मी तिवारी, शिवभान ठाकुर, लतीफ मेमन, तरुण राय, किसन साहू, अमित साहू, सतीश दीपक, रामस्वरूप यादव, अंकित तिवारी, संतोषी बढ़िया, लक्ष्मी साहू, सविता यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment