मरकाटोला (फतेचंद) में राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता, अजय पप्पू मोटवानी का विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मान
काँकेर। ऐतिहासिक ग्राम मरकाटोला (फतेचंद) में आयोजित राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उनकी गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष सम्मान प्रदान किया।
मानस मंच पर समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी राजकुमार फब्यानी, करण नेताम, प्रवीण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे। आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने मानस मंच पर चार वृद्ध माताओं को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उनकी सहभागिता पर मानस मंच एवं आयोजक समिति की ओर से उन्हें तथा उनके साथियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उल्लेखनीय है कि अजय पप्पू मोटवानी द्वारा प्रदेश विशेषकर काँकेर जिले में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। विगत अनेक वर्षों से उनके सहयोग से गांव-गांव में राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है, जिससे रामचरितमानस-मय वातावरण निर्मित होता है।
ग्राम स्तर के मानस मंचों से लेकर राज्य स्तरीय तुलसी मानस प्रतिष्ठान तक वे निरंतर संपर्क में रहकर समय, सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व में भी अनेक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष भी विभिन्न मानस मंचों में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण एवं ग्रामवासियों द्वारा सम्मान का सिलसिला जारी है।


0 Comments
Post a Comment