प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन शुरू, बड़ी संख्या में नगरवासी और वार्डवासी शामिल
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
नगर में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में नगर के जिम्मेदार नागरिकों एवं वार्डवासियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में प्रीमियम शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की और अपने निर्णय पर डटे रहने की बात कही।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन सामाजिक माहौल को प्रभावित करता है, साथ ही महिलाओं, बच्चों और युवाओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक शराब दुकान को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।



0 Comments
Post a Comment