सरस्वती शिशु मंदिर मनकेशरी में सप्तशक्ति संगम व मातृशक्ति वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न
कांकेर । सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनकेशरी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम एवं मातृशक्ति वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमती निर्मला नेताम एवं श्रीमती रुखमणी साहू ने माताओं को सप्तशक्ति एवं मातृशक्ति के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, पारिवारिक संस्कार और समाज निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर सिंह कावड़े (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कांकेर) रहीं। अध्यक्षता माननीय श्री टिकेंद्र प्रताप देव दुग्गा (जिला अध्यक्ष, सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति कांकेर) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती सुलोचना मेश्राम (सदस्य, जिला पंचायत कांकेर), श्रीमती गीता गावड़े (जनपद पंचायत कांकेर) तथा श्री देवेंद्र कोड़ोपी (सरपंच, मनकेशरी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। प्रधानाचार्य श्रीमती दीपमाला देवनाथ सहित समस्त विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


0 Comments
Post a Comment