जन-सहयोग संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान, भारत माता परिसर को किया स्वच्छ
कांकेर।
शहर एवं जिले की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर को ध्यान में रखते हुए आज सुबह राजापारा स्थित भारत माता मंदिर एवं परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष अजय “पप्पू” मोटवानी के नेतृत्व में उत्साही नवयुवक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में संजय कुंजाम, करण नेताम, अखिलेश साहू, शैलेंद्र देहारी, अजय पांडे, अजय पटेल, मीना चौरसिया सहित अन्य समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर से कचरा हटाया गया, आसपास की झाड़ियों की सफाई की गई और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं पवित्र बनाया गया। इस सराहनीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
संस्था के अध्यक्ष अजय मोटवानी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और ऐसे अभियानों में सहभागी बनने की अपील की।


0 Comments
Post a Comment